अमृतसर में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़:गोली लगने के बाद 2 गिरफ्तार, उनके दो और साथी पकड़े; SFJ चीफ पन्नू और BKI से जुड़े

पंजाब के अमृतसर में पुलिस और खालिस्तानी आतंकियों की मुठभेड़ हो गया। इन आतंकियों ने दीवारों और ट्रेनों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जिससे एक आतंकी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद वह और उसका साथी पकड़ा गया। दोनों आतंकी सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों आतंकियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनसे पूछताछ के बाद उनके 2 और साथियों को गिरफ्तार किया गया है। दीवारों और ट्रेनों पर भड़काऊ नारे लिखे थे
अमृतसर की कमिश्नरेट पुलिस ने जानकारी दी कि आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े चार सक्रिय आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग 17 अगस्त की रात दीवारों और ट्रेनों पर भड़काऊ नारे लिख रहे थे। जांच में पता चला कि इन आरोपियों का संबंध BKI के ऑपरेटिव शमशेर शेरा, कुख्यात गैंगस्टर प्रभाव दासूवाल और अफरीदी तूत से था और ये उनके आदेश पर काम कर रहे थे। इसी दिन गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर ग्राफिटी वाली वीडियो पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली थी। पूछताछ के बाद दो और गिरफ्तार किए
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अमृतसर में ग्राफिटी पेंटिंग करने की बात मान ली। उनके बयानों के आधार पर दो और आरोपियों जोबनदीप और विशाल उर्फ कीड़ी को नामजद किया गया और बाद में उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। गुरविंदर उर्फ हरमन और विशाल उर्फ कीड़ी इस पूरी कार्रवाई में शामिल थे, जबकि विशाल पुत्र रविदास ने उन्हें हथियार और छिपने की जगह दी। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 बोर की पिस्तौल, स्प्रे पेंट कैन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जिसमें हत्या के प्रयास, वसूली और तरनतारन में गोलीबारी जैसी घटनाएं शामिल हैं। पन्नू ने नारे लिखवाने का दावा किया, औजला-वड़िंग को धमकी दी
16 सितंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि अमृतसर में ट्रेन पर खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। जिसके बाद अमृतसर जीआरपी ने मामला दर्ज कर इलाके में छानबीन की। स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए, वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। लेकिन उस वक्त कोई जानकारी नहीं मिल पाई इसके ठीक एक दिन बाद पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि इस घटना की पुष्टि की। वीडियो में कहा कि 1984 के कातिलों को पनाह देने वाले राहुल गांधी, राजा वड़िंग और सांसद गुरजीत सिंह औजला हमारे निशाने पर हैं।” पन्नू ने आने वाली दिवाली पर अयोध्या से हरिद्वार तक ‘ब्लैकआउट’ करने की धमकी भी दी है। उसने कहा कि वे 26 लाख दीयों से रोशनी करने वाले कार्यक्रम को अंधेरे में बदल देंगे, क्योंकि उसका संगठन दिवाली और अयोध्या को “हिंदुत्व आतंकवाद” का प्रतीक मानता है। —————————–
खालिस्तानी पन्नू की पीएम मोदी-NSA डोभाल को धमकी: करीबी गोसल छूटा जेल से; हथियारों के साथ बीते दिनों हुआ था अरेस्ट खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया और भारत में घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलता नजर आया है। सोशल मीडिया पर डाले गए एक पोस्ट में पन्नू ने दावा किया कि उसके करीबी आतंकी इंदरजीत सिंह गोसल को भारत सरकार ने झूठे हथियारों के केस में फंसाया था, वह अब छूट गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *