मंत्री विक्रमादित्य सिंह नवविवाहिता पत्नी संग रामपुर पहुंचे:राज दरबार में पारंपरिक स्वागत, पटाखों और वाद्ययंत्रों से गूंज उठा पूरा परिसर

हिमाचल सरकार में लोक निर्माण एवं नगर नियोजन मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी नवविवाहिता पत्नी डॉ. अमरीन कौर के साथ शिमला के रामपुर पहुंचे। इस दौरान पूरे मार्ग पर स्वागत द्वार सजाए गए थे। राज दरबार में उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद और प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थीं। राज परिवार की बहू के रूप में डॉ. अमरीन कौर के प्रथम आगमन पर राज दरबार में विशेष पूजा-अर्चना और गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पटाखों और वाद्ययंत्रों की धुन से पूरा परिसर गूंज उठा। आपदा प्रभावित सड़कों का निरीक्षण करेंगे मंत्री मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंगलवार (30 सितंबर) को तकलेच जाएंगे, जहां वे आपदा प्रभावित सड़कों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे झाकड़ी में एक जिम का उद्घाटन करेंगे और सराहन स्थित भीमा काली मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। 2 अक्तूबर को दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगे विक्रमादित्य सिंह एक अक्तूबर को मंत्री विक्रमादित्य सिंह गानवी में पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे और दोपहर बाद रामपुर लौटेंगे। 2 अक्तूबर को विक्रमादित्य सिंह रामपुर से सुन्नी जाएंगे, जहां वे जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। शाम को वे शिमला के टुटू में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *