हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। न्यूज एजेंसी PTI ने इस हादसे में 18 लोगों की मौत का दावा किया, जबकि SP ने 15 मौतों की पुष्टि की है। बस में दबे 2 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे के तुरंत बाद SDRF,…
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में नाबार्ड की 2023 की रिपोर्ट में बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव (केसीसी) बैंक का बोर्ड निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंक को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) जफर इकबाल…
लाहौल घाटी में समय से पहले हुई भारी बर्फबारी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। घाटी में अभी भी 75 से 80 प्रतिशत बीज आलू की फसल खेतों में पड़ी है, जबकि सेब की शत-प्रतिशत फसल पेड़ों पर ही है। इस अप्रत्याशित बर्फबारी के कारण दोनों प्रमुख नकदी फसलों पर संकट मंडरा रहा है।…
दो दिन से भारी बर्फबारी के चलते चंबा जिले की पांगी तहसील का संपर्क दुनिया से कट गया है। यहां 6 इंच तक बर्फ जम चुकी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जनजातीय क्षेत्र पांगी को जोड़ने…
मंडी पुलिस ने पधर में हुई 11 लाख रुपए की आभूषण चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों से 10.50 लाख रुपए के चोरी हुए आभूषण बरामद किए हैं। इस संबंध में एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने जानकारी दी। एसपी वर्मा ने…
किन्नौर जिले के भावानगर में तीन दिवसीय जातरू उत्सव अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ शुरू हो गया। यह उत्सव लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। समापन 8 अक्टूबर को होगा। यहां मेले में सरकारी विभागों व उत्पादकों ने प्रदर्शनी लगाई है। कई खेल व धार्मिक- सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य अतिथि उपायुक्त किन्नौर डॉ.…
मंडी जिले के सरकाघाट पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा तो पता चला कि उसी रात उसने बैंक में सेंधमारी का भी प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चोरी की गई स्कूटी को बरामद कर लिया है। मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि 6 अक्टूबर…
हिमाचल के शिमला स्थित शिलारू फल मंडी के सेब व्यापारी व उसके साथियों के 3.81 करोड़ रुपए लेकर कर्नाटक का व्यापारी लापता हो गया। ठियोग निवासी पीड़ित व्यापारी बलवीर कटोच ने कुमारसेन थाने में केस दर्ज कराया है। बलवीर कटोच ने बताया कि वह 20 जुलाई 2025 से शिलारू मंडी में सेब का थोक व्यापार…
चंबा जिले के सलूनी उपमंडल के किहार स्थित किलोड़ पंचायत में आसमानी बिजली गिरने से 11 मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना में 21 साल की एक लड़की भी घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। युवती की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। यह…
जनजातीय जिला किन्नौर में दो दिन से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले व मध्यम इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्यटन स्थल छितकुल व नाको में बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। एनएच-5 पर निगुलसरी और नाथपा का रास्ता भी कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध…
हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अर्की विधानसभा के दाड़लाघाट में कॉलेज की छात्राओं पर एफआईआर की निंदा की। उन्होंने कहा- सीएम ने पहले छात्राओं को कार्यक्रम में बुलाया। कार्यक्रम खत्म होने पर उन्हें लंच करने को बुलाया गया। उन बच्चों को जब लंच नहीं मिला तो कुछ बच्चे उठकर चले गए। उन्होंने कहा-…
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर में आज बाइक और टैंकर में टक्कर से मुंबई की महिला पर्यटक की मौत हो गई। दरअसल, महाराष्ट्र के कुछ टूरिस्ट शिमला से किन्नौर घूमने जा रहे थे। इस दौरान रामपुर से आगे ज्यूरी में एक बाइक टैंकर से टकरा गई। हादसे में महिला की मौके पर ही…
हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर में दलित शोषण मुक्ति मंच ने सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना की कड़ी निंदा की है। इस घटना को संविधान, न्यायपालिका व लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। लोगों से भी इसकी निंदा करने की अपील की है। मंच का कहना है कि…
लगातार बारिश से मंगलवार सुबह किन्नौर जिले में रूपी चोरा मार्ग भारी चट्टानें और मलबा गिरने से बंद हो गया। उस समय वहां कोई न होने से जानलेवा हादसा होने से बच गया। लेकिन इस घटना से तीन पंचायतों का संपर्क टूट गया। इससे हजारों लोगों की आवाजाही रुक गई। यह घटना सुबह 11 बजकर…
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली से लौटने के बाद मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा- इस महीने के अंत तक कांग्रेस संगठन के विस्तार की संभावना है। उन्होंने कहा- 13 अक्टूबर को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम होना है। इससे संगठन का गठन रुका हुआ है। सीएम…
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में खड़ामुख-होली स्टेट हाईवे होली के हेलीपैड के पास भूस्खलन के कारण सभी वाहनों के लिए बंद हो गया है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से धंस गया है। इससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी…
नूरपुर पुलिस ने जांच के दौरान ज्वाली के 32 मील के समीप टाटा इंडिगो कार से 2 किलो 526 ग्राम चरस बरामद की गई है। मौके से मंडी जिला निवासी भरम सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना ज्वाली में NDPS एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।…
हिमाचल के शिक्षा विभाग की भाषा की वर्तनी के कारण खूब किरकिरी हो रही है। कुछ दिन पहले, सिरमौर जिला के रोनहाट स्कूल के ड्राइंग मास्टर (DM) ने चेक में हंड्रेड, सेवन जैसे शब्दों की स्पेलिंग गलत लिखी। इसके बाद, डिप्टी डायरेक्टर नाहन सिरमौर ने चेक पर गलत स्पेलिंग लिखने वाले DM को सस्पेंड किया।…
तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने लंदन की बिशप डेम सारा मुल्लाली को कैंटरबरी की अगली आर्कबिशप नियुक्त होने पर बधाई दी है। यह पद एंग्लिकन चर्च का सर्वोच्च पद है। दलाई लामा ने अपने बधाई पत्र में डेम सारा मुल्लाली की नियुक्ति को ‘आशा की किरण’ बताया। दलाई लामा ने डेम सारा…
चंडीगढ़ के साथ लगते खरड़ में हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी शिवांग राणा (19) की हत्या का मामला सामने आया है। युवक के दोस्त ने ही उसके सिर पर गोली मारी थी। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर हरविंदर उर्फ हैरी निवासी बरनौह, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश पर केस दर्ज किया है। पुलिस…
मोहाली जिले के खरड़ में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। दोस्तों की शराब पार्टी के बाद युवक को गोली मारी गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी शिवांग राणा (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर हरविंदर उर्फ हैरी निवासी बरनौह, जिला…
हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के एक अधिकारी पर गवाह को धमकाने और बयान बदलने के लिए दबाव के आरोप लगे है। शिमला पुलिस को दी शिकायत में मंडी के हवाणु गांव के गिरधारी लाह ने सीबीआई शिमला के इंस्पेक्टर पर झूठी गवाही देने, धक्का-मुक्की, गाली-गलोच, गलो घोंटने का प्रयास कपड़े फाड़ने जैसे…
लाहौल घाटी में 30 घंटे से रुक-रुक कर हो रही भारी बर्फबारी के कारण लेह की ओर जा रहे लगभग 200 ट्रक दारचा में फंस गए हैं। इसे यातायात बाधित हो गया है। लाहौल प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कोकसर से लोसर-काजा मार्ग, दारचा से सरचू-लेह मार्ग और दारचा से…
करवाचौथ पर घर आ रहे उपमंडल गोहर की ग्राम पंचायत खारसी के थाची गांव के 26 वर्षीय फौजी ढमेश्वर दत्त की श्री चमकौर साहिब के पास कार दुर्घटना में मौत हो गई। उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके तीन साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। बताया गया…
अंब उपमंडल में सोमवार सुबह सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी के कर्मचारी की बाइक को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। थार चालक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। उपमंडल के दियाडा पंचायत के गांव दिलबां निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र रणवीर सिंह अंब स्थित सोनालीका फैक्ट्री में तकनीकी कर्मचारी…
भारतीय जनता पार्टी ने कौल सिंह नेगी और नीना शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। इसको लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों भाजपा मंडलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह। उन्होंने इसे संगठन की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं में विश्वास का प्रतीक बताया है। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का…
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम सुक्खू को कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन को लेकर चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है। आज उनकी रजनी पाटिल से संगठन को लेकर मुलाकात संभव है और अगले कुछ दिन में कांग्रेस अध्यक्ष की…
दो दिन से भारी बारिश के बाद पहड़ों भारी बर्फबारी शुरू हो गई। भरमौर के जनजातीय क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जहां कड़ाके की ठंड हो गई है। कई इलाकों फसलों को नुकसान हुआ है। भारी हिमपात से भेड़पालक ऊंचे पहाड़ों में फंस गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में…
फरीदाबाद में सूरजकुंड दीवाली मेले में आज 5वां दिन है, आज बड़ी चौपाल पर पारंपरिक धुनों पर हिमाचल पुलिस बैंड प्रस्तुती देगा। यह मेला 2 अक्तूबर को शुरू हुआ था, जिसका समापन 7 अक्टूबर को रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी के साथ होगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे। हिमाचल पुलिस का बैंड प्रदेश की पारंपरिक…
हिमाचल में शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल में 12 वर्षीय दलित बच्चे की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में न्याय की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शिमला के डीसी ऑफिस के बाहर भी CPIM नेता प्रदर्शन कर मासूम…
हिमाचल हाईकोर्ट में आज फिर से रेप के आरोपी SDM ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में अदालत को बताया गया कि SDM और पीड़िता के बीच समझौता हो गया है। कोर्ट ने इस तथ्य की सच्चाई जानने के लिए न्यायाधीश राकेश कैंथला की बैंच ने राज्य…
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शहीद आशीष की बहन आराधना की शादी में भाई का फर्ज सेना के जवानों ने निभाया। शहीद की बहन की शादी की रस्में पूरी करने के लिए सेना के जवान अरुणाचल प्रदेश से सिरमौर के आंज-भोज गांव पहुंचे और इन जवानों ने भाई का फर्ज निभाया। भावुक कर देने…
कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान देवता भृगु ऋषि के देवलुओं और तहसीलदार कुल्लू के बीच हुई झड़प ने नया मोड़ ले लिया है। तहसीलदार द्वारा देवलुओं पर मामला दर्ज कराने के बाद अब देवता के पक्ष ने भी जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को देवता भृगु ऋषि के हरियान ढालपुर में एएसपी…
कांगड़ा जिले के चैतड़ू गांव में शनिवार देर शाम एक ढाबे पर हुए झगड़े के बाद 35 वर्षीय अजय कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी सरवण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ढाबे पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान अजय कुमार नशे…
हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर विंटर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। रविवार सुबह से मौसम के करवट बदलते ही लाहौल स्पीति और मनाली की ऊंची चोटियों का हिमपात शुरू हो गया। अटल टनल सहित रोहतांग दर्रा और सिस्सू पहुंचे पर्यटकों ने फ्रेश स्नो फॉल के बीच खूब मस्ती…
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुरा क्षेत्र में दरकाली पंचायत के लिए सड़क मार्ग पिछले तीन महीनों से बाधित है। हजारों ग्रामीणों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग बाधित होने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस शरनाल में तीन माह से फंसी हुई है।…
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार सुबह 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। ये लोग HRTC की बस में सवार थे। बस ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया, जहाँ बस एक दीवार से टकराने के बाद रुक गई। चालक की…
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार केंद्र सरकार द्वारा दिए गए पैसे को खर्च करने में विफल रही है और इसलिए उसे वापस कर रही है। मंडी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि इस…
अक्टूबर के पहले सप्ताह में हिमाचल में धर्मशाला की धौलाधार पर्वतमाला की ऊंची चोटियों पर शरद ऋतु की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। हिमपात के बाद पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है, जिससे निचले इलाकों में ठंडक बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने…
हिमाचल प्रदेश में आज (रविवार) से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बीती रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसका असर आगामी 3 दिन यानी सात अक्टूबर तक नजर आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन दिन तक बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों पर 40…
प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को शिमला में किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला शिमला के रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस सक्रिय है। तैयारियों की समीक्षा के लिए सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक नंदलाल की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की। इसमें ब्लॉक…
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के तीसरे दिन भगवान नरसिंह की पारंपरिक शाही जलेब निकाली गई। इसे ‘राजा की जलेब’ के नाम से भी जाना जाता है, जो देवी-देवताओं की पुरातन संस्कृति का प्रतीक है। सात देवी-देवताओं ने लिया भाग इस वर्ष दशहरा के तीसरे दिन निकली शाही जलेब…
राजकीय आईटीआई मंडी के प्रशिक्षु नवीन शर्मा ने ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट (AITT)-2025 में सर्वेयर ट्रेड में 99.25% अंक लेकर उत्तर भारत में पहला स्थान पाया है। इसके लिए विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया है। जबकि आईटीआई (PWD), सुंदरनगर के जतिन डोगरा को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी पुरस्कार दिया गया। उन्होंने कंप्यूटर…
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर के सराहन में जिला स्तरीय दशहरा मेले के दूसरे दिन भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान रामपुर, कुल्लू और किन्नौर से आए करीब डेढ़ दर्जन देवी-देवताओं ने दरबार में हाजिरी भरी, वहीं महिला मंडलों की पारंपरिक शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रही। मेले के निर्धारित स्थान पर विराजमान इस अवसर…
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगरोटा बगवां में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मनाली से पठानकोट की ओर जा रही एक बस से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में बस में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया…
हिमाचल के शिक्षा विभाग की चेक पर गलत स्पेलिंग की वजह से किरकिरी कराने वाले रोनहाट स्कूल के ड्राइंग मास्टर (DM) अत्तर सिंह को डिप्टी डायरेक्टर सिरमौर ने आज (शनिवार को) सस्पेंड कर दिया है। स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। इस कार्रवाई से पहले, DM और प्रिंसिपल को आज…
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह डैम में शनिवार को एक 70 साल के व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। डैम सिक्योरिटी ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आही चंद निवासी गहरा सोमनाचनी, तहसील बालीचौकी,…
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शनिवार को ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान लांच किया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव भवन से अपने साइन करके इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा- इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा-BJP वोट चोरी कर रही है। महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव में कैसे वोट चोरी…
नूरपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ज्वाली पुलिस थाना की टीम ने स्पैल इलाके में नाकाबंदी के दौरान 406 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 3 अक्टूबर को की गई। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल (नं. HP54D-8757) की तलाशी ली, जिस पर…
हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत नेगी ने आपदा राहत राहत राशि नहीं मिलने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- इस बार मानसून में जान व माल दोनों को भारी नुकसान हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी भी यहां आए और 1500 करोड़ देने की घोषणा करके गए, लेकिन अब तक एक रुपए की…