प्रियंका गांधी टाइगर सफारी करने पहुंची रणथंभौर:3-4 दिन रूकने का है कार्यक्रम प्रस्तावित, सुरक्षा के माकूल इंतजाम

सवाई माधोपुर में स्थित रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में टूरिज्म सीजन 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले ही यहां नामी गिरामी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
इसी कड़ी में वायनाड सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह रणथंभौर पहुंची। यहां प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला सड़क मार्ग से रणथम्भौर पहुंचा। इस‌ दौरान यहां सुरक्षा के माकूल इंतजाम देखने को मिले। सड़क मार्ग से पहुंची रणथम्भौर
प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर के रणथंभौर स्थित पांच सितारा होटल शेर बाग पहुंची। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला होटल पहुंचा। जहां प्रियंका गांधी का होटल मैनेजमेंट की ओर से राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। रणथम्भौर में 3 से 4 दिन का कार्यक्रम प्रस्तावित
बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज से आगामी तीन-चार दिन तक रणथम्भौर में ही ठहरेगी। इस दौरान वह रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी करेंगी। सवाई माधोपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया है। रणथंभौर से है गहरा लगाव
एसपीजी के निर्देशन में प्रियंका गांधी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। यहां प्रियंका गांधी वाड्रा निजी दौरे पर आई हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का रणथंभौर से गहरा लगाव है। जिसके चलते वे हर साल 2 से 3 बार रणथम्भौर आती है। यहां पहुंचकर वह रणथम्भौर नेशनल पार्क में सफारी कर बाघ बाघिन सहित अन्य वन्यजीवों की स्वछंद अठखेलियां देखती है। रणथंभौर में मना चुकी बर्थडे
बताया जाता है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को वन एवं वन्यजीवों सहित पर्यावरण से खासा लगाव है। जिसके चलत प्रियंका गांधी वाड्रा अक्सर रणथंभौर आती है। इससे पहले वह 3 साल पहले वर्ष 2022 में अपना जन्मदिन भी यहां सेलिब्रेट कर चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *