जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में बिजली के एक पोल में करंट का मामला सामने आया है। यहां अपने दादा के साथ आया पोता वाटर कूलर से पानी पी रहा था। इस दौरान उसने पास में बिजली के एक पोल को छू लिया। इसके चलते उसे करंट का झटका लग गया। इस पर उसे हॉस्पिटल में ही एडमिट करवाया गया। वहीं मामले में अब उसके दादा की ओर से अस्पताल में शिकायत भी दी गई है। घायल के दादा बाबूराम लोहार अपने पोते और बेटे की बहू को सर्दी-जुकाम होने पर मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में दिखाने के लिए आए थे। इस दौरान उनका पोता खुशवीर वाटर कूलर से पानी पीकर पास में एक पोल के पास चला गया, जहां उसे करंट लग गया। अधीक्षक को दी लिखित शिकायत
बच्चे के दादा ने अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। इसमें अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से करंट आने को लेकर शिकायत दी गई है।


