छत पर सब्जियां उगाने के लिए पैसा देगी सरकार:70 प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी, जानें- कब से होंगे आवेदन, क्या होगी प्रक्रिया

जयपुर में घरों की छतों पर सब्जियां उगाने के लिए सरकार पैसे देगी। सरकार की ओर से 70 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। 1 से 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन होंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी। अंतरराष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (ISITC) ने सोमवार को इस परियोजना का शुभारंभ किया है। परियोजना में जयपुर नगर निगम क्षेत्र के निजी आवासीय भवनों के मालिक ही आवेदन कर सकते हैं। वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, संस्थान या अन्य गैर-आवासीय भवन इस परियोजना के लिए पात्र नहीं होंगे। रूफ टॉप यूनिट के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 53,619 रुपए है। इसमें से 70% (37,534 रुपए) की राशि सरकार की ओर से अनुदान के रूप में वहन की जाएगी। शेष 30% (16,085 रुपए) राशि लाभार्थी को स्वयं लगानी होगी। इस परियोजना का लाभ लेने के लिए 200 स्क्वायर फीट की छत होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
परियोजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी और आवेदन पत्र संस्थान के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। योजना के दिशा-निर्देश, पात्रता की शर्तें और आवेदन पत्र का प्रारूप आईएसआईटीसी, दुर्गापुरा, जयपुर से प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिस टाइम में फोन नंबर- 9636839317 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *