जयपुर | लक्ष्य अंडर-11 मानसून कप के लीग मुकाबले में सेंचुरी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.4 ओवर में 10/163 रन बनाए। प्रणय अग्रवाल ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खली और चित्रार्थ ने 31 रनों का योगदान दिया। आईसीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से कार्तिक ने सर्वाधिक 4 विकेट प्राप्त करें। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईसीसी क्रिकेट अकादमी 9/ 101 रन ही बना सकी जिसमें बनवारी मीणा ने सर्वाधिक 17 रनों का योगदान दिया। सेंचुरी क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रणय अग्रवाल, डेनियल मलिक, अनुव जैन और अरिहान ने 2-2 विकेट लिए। प्रणय को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया


