सोमवार को मां की आराधना के साथ गरबा शुरू हुआ, जिसमें अलग-अलग वेशभूषा और गेटअप में प्रतिभागी पांडाल में शामिल हुए । गरबे के पहले राउंड से ही प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिला, और उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में मां अंबे के रूप में सज-धजकर आईं प्रतिभागी और 7 साल का राधे भगवान राम के गेटअप में पहुंचा। कुछ प्रतिभागियों ने हाथ में तिरंगा, तो कुछ ने एशिया कप और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पोस्टर लेकर जमकर थिरकते हुए गरबा किया। इस दिन गरबा महोत्सव में भक्ति, मां के प्रति आस्था और देशभक्ति का रंग देखने को मिला। अंतिम दिन विशेष आतिशबाजी का आयोजन कर उत्सव को यादगार बनाया गया। बता दें शनिवार रंग-बिरंगे परिधान में सज-धज कर आए हजारों प्रतिभागी गरबा की प्रस्तुतियों में जमकर थिरके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी महोत्सव में शामिल होकर स्टेज से हाथ उठाते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया था। भोपाल के रहने वाले और इंदौर में नौकरी कर रहे प्रतिभागी भी अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में पहली बार शामिल हुए थे। वे बाबा महाकाल की सवारी का गेटअप लेकर पहुंचे थे और दर्शकों का ध्यान खींचा। आरती के साथ गरबा शुरू, देखे तस्वीरें…


