सीकर में नाबालिग ने 4-साल की मासूम से किया रेप:घर के बाहर खेल रही बच्ची को छत पर ले गया; तबीयत बिगड़ी तो पता चला

सीकर में 15 साल के नाबालिग ने 4 साल की मासूम के साथ रेप किया। आरोपी बहला-फुसलाकर बच्चे को अपने घर की छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया। मासूम की तबीयत बिगड़ी तो मां उसे अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने जांच की तो मासूम के साथ रेप का पता चला। इसके बाद पिता ने श्रीमाधोपुर थाने में आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मासूम बच्ची का मेडिकल कराया है और जांच में जुटी है। खेत पर गई थी मासूम की मां और दादी पुलिस को दी रिपोर्ट में पिता ने बताया- 27 सितंबर को शाम करीब 5 बजे उनकी 4 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची की मां और दादी खेत में गई हुई थी और मैं काम पर गया हुआ था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 15 साल का लड़का बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया और रेप किया। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन पिता ने बताया- रात को बच्ची ने अपनी मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। 28 सितंबर को मासूम को ज्यादा परेशानी हुई तो मां उसे अस्पताल लेकर गई। डॉक्टरों ने जांच की तो मासूम के साथ गलत काम का पता चला। डॉक्टर ने परिजनों को श्रीमाधोपुर थाने में केस दर्ज कराने के लिए कहा। मासूम के साथ रेप का पता चलने पर मां ने उससे पूछताछ कि तो उसने बताया कि पड़ोस का लड़का उसे साथ लेकर गया था। इसके बाद उन्होंने नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया- परिजनों ने 28 सितंबर की शाम को थाने में पड़ोस में रहने वाले नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया। अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। मामले की जांच अजीतगढ़ डीएसपी उमेश गुप्ता कर रहे हैं। …. ये खबरें भी पढ़ें रेप के बाद गर्भवती हुई 13 साल की नाबालिग:पेट में दर्द होने पर हॉस्पिटल पहुंची, चाचा और पड़ोसी ने की दरिंदगी 13 साल की नाबालिग के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा ने कई बार दुष्कर्म किया। वारदात में नाबालिग की चाची ने चाचा का साथ दिया। जब वह चाचा के पड़ोसी घर झाडू पोंछा के लिए जाने लगी तो उसने भी 15 दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला फलोदी जिले के फलोदी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *