शिमला के झाकड़ी में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर:50 महिलाओं की हुई निःशुल्क जांच, मुफ्त में दवाएं दी गई

शिमला जिले की नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत परियोजना अस्पताल, झाकड़ी में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर स्थानीय महिलाओं और एसजेवीएन में कार्यरत आउटसोर्स महिला कर्मचारियों के लिए था। इसका आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में किया गया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में महिला मंडल झाकड़ी और आउटसोर्स महिला कर्मचारियों सहित कुल 50 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गईं। शिविर में कई जांच उपलब्ध शिविर में बीपी, शुगर, खून और दांतों की जांच के साथ-साथ फिजियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध थी। डॉ. रूपेश पार्पे, डॉ. नेहा चौहान, डॉ. प्रणय सूद और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विजेता ने सभी महिलाओं की जांच की और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने उपस्थित महिलाओं को सिंगल-यूज प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जूट बैग और साबुन के किट वितरित किए, ताकि वे पूर्ण स्वच्छता अपना सकें। कपूर ने स्वस्थ नारी को सशक्त परिवार की नींव बताते हुए महिलाओं से अपने परिवार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक (सीएसआर) कौशल्या नेगी और उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) मनीष शर्मा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *