बजरी खनन करते 5 टैक्ट्रर-ट्रॉली, 1 लोडर जब्त:4 आरोपियों को किया गिरफ्तार; बरसाती नाले में कर रहे थे अवैध खनन

बालोतरा जिले के सिवाना थाना इलाके गुड़ानाल गांव में पहाड़ियों से बहने वाले बरसाती नाले से अवैध बजरी खनन की शिकायत पर सिवाना पुलिस ने 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 लोडर को जब्त करने की कार्रवाई की।
सोमवार देर रात को दबिश देने के लिए पहुंची पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर मौके से वाहन जब्त करने के साथ ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पहाड़ियों के बीच बरसाती नालों में कर रहे थे अवैध खनन
एसपी रमेश ने बताया कि अवैध बजरी खनन व परिवहन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। रात को गुड़ानाल गांव की सरहद में पहाड़ियों के बीच बहने वाले बरसाती नालों के बहाव क्षेत्र से बजरी का अवैध खनन करने की सूचना मिली। इस पर एसआई दुर्गाराम मय टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो अवैध खननकर्ता लोडर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी भरते मिले। इस पर बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 1 लोडर को जब्त किया गया। वहीं बजरी भरने के इंतजार में खड़े 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी सुरसिंह पुत्र हमीरसिंह निवासी छोटी हिंगलाज, हस्ताराम पुत्र कानाराम निवासी नाल, स्वरूपाराम पुत्र दीपाराम निवासी नाल व उत्तमसिंह पुत्र तेजराजसिंह निवासी सिणेर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 1 नाबालिग को संरक्षण में लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *