सीकर में बिजली की गडगडाहट के साथ बारिश:अगले 2 दिन भी बरसात की चेतावनी; बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

22 दिन के लंबे दिन के इंतजार के बाद आज सीकर में बारिश हुई। आज सुबह 5:30 बजे से बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश जारी है। अब सीकर में घने बादल छाए हैं। सुबह बूंदाबांदी होने के चलते मौसम में भी ठंडक हुई। फिलहाल आज सीकर में ऐसा ही मौसम रह सकता है। इससे पहले सीकर में 8 सितंबर को फतेहपुर में मात्र दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद जिले में कहीं बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी। हालांकि कई बार आसमान में बादल तो छाए रहे। इधर, मौसम केंद्र जयपुर के द्वारा सीकर में आज बारिश को लेकर तो कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया था। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के बाद अरब सागर में भी एक लो प्रेशर सिस्टम बन गया। इस सिस्टम के प्रभाव से ही सीकर सहित कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके अलावा हरियाणा और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से भी प्रदेश में दो से तीन दिन बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अभी बारिश का दौर 3 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। सीकर मौसम से जुड़ी PHOTOS….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *