अलवर में उधारी के लिए झगड़े में फायरिंग:पीड़ित के मुंह पर देसी कट्टे का छर्रा लगा, आरोपियों ने लाठी-डंडों से भी हमला किया

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के पाटा गांव में सोमवार रात आपसी लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इसमें एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी गई। उसके मुंह पर छर्रे लगने के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार गांव का हाकम दीन देर रात अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गोलू सिंह और उसके भाई ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पहले आरोपियों ने गाली-गलौज की। फिर देसी कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली के छर्रे से हाकम दीन गंभीर घायल हो गए। इसके बाद एक अन्य भाई ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। पुलिस ने देसी कट्‌टा बरामद किया
आरोप है कि हाकम दीन के पुत्र साहिल का गोलू और उसके भाइयों से रुपए उधार को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। घायल को नौगांवा से अलवर लाया गया। यहां इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस आरोपी गोलू सिंह व उसके भाइयों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *