टोंक पुलिस ने 26 बदमाशों की कोर्ट तक परेड निकाली:बाजार में जाब्ते के बीच पैदल चलते रहे, राहगीर देखते रहे; अभियान चलाकर 45 को पकड़ा था

टोंक में अभियान चला कर पुलिस ने 45 बदमाशों को एक ही दिन में गिरफ्तार किया। इसमें अकेले टोंक शहर से 26 बदमाश पकड़े गए थे। पुलिस ने इनकी 500 मीटर परेड निकलवाई। इस दौरान आसपास लोग इन बदमाशों को देखते रहे और गुजरते रहे। इस दौरान पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद रहा। इसके बाद इन सभी बदमाशों को सोमवार को SDM के सामने पेश किया गया। असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान पूरे मामले को लेकर टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया- एसपी राजेश मीना के निर्देशन पर ये कार्रवाई कल देर शाम की गई थी। यह अभियान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाया गया था। इसमें कुल 45 बदमाशों को को गिरफ्तार किया है। इसमें से अकेले टोंक शहर के 26 को पकड़ा है। यह अभियान कोतवाली, पुरानी टोंक, सदर और मेहंदवास थाना पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा चलाया गया। सोमवार को बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया। तस्वीरों में देखें आरोपियों की परेड… पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *