डीडवाना में ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित:विजेता टीमें प्रांतीय स्तर पर 12 अक्टूबर को श्रीगंगानगर में लेंगी भाग

डीडवाना में भारत विकास परिषद शाखा डीडवाना के तत्वावधान में ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मालियान पंचायत भवन सूर्य मंदिर में हुई, जिसमें कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों के विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सैनी माली विकास संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल तुनवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार टाक, समाजसेवी यशपाल भाटी और परिषद के क्षेत्रीय संयोजक विनोद सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां भारती, मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसे कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में बांटा गया था, जिसमें क्रमशः 10 और 11 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। कनिष्ठ वर्ग में पूजा इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम और ग्लोबल कॉन्वेंट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में कमला सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम रहा, जबकि पूजा इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। परिषद के सचिव सुरेंद्र सोनी ने बताया कि विजेता टीमें आगामी 12 अक्टूबर को श्रीगंगानगर में होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में डीडवाना का प्रतिनिधित्व करेंगी। कैलाश सोलंकी और शंभूसिंह गौड़ ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई, जबकि मोहनलाल कच्छावा और भुवनेश कुमार शर्मा ने स्कोरर का कार्य किया। विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर शाखा संयोजक शिवकुमार शर्मा, प्रांतीय संयोजक महावीर सिंह चौहान, सुशील गौड़, दिनेश गहलोत, हंसराज सोनी, नितेश बाजारी, सुनील दादली, सुरेश अग्रवाल, नीलकमल शर्मा, मुकेश टाक, बालमुकुंद बगड़िया, महिला प्रमुख कोमल दादली, संस्कार संयोजक ममता मोट, रश्मि शर्मा, मंजू गहलोत और तारा सोलंकी सहित परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *