विजयदशमी के दिन 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे मोरहाबादी मैदान में रावण दहन किया जाएगा। रांची में रावण दहन की परंपरा पाकिस्तान से आकर रांची में बसे पंजाबियों ने शुरू की थी। यह जानकारी दशहरा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी और पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल व महासचिव राजेश मेहरा ने दी। रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह होंगे। राम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी उन्होंने बताया कि इस बार का दशहरा पिछले वर्षों से बहुत अलग होगा। इस बार रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा बनाया गया है। अलग-अलग स्वरूप में हनुमान जी नजर आएंगे और राम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। आतिशबाजों का मुकाबला मुंबई, कोलकाता और गया के तीन आतिशबाजों के बीच में होगा।


