युवा कांग्रेस ने बिजली बिल बढ़ोतरी का किया विरोध:बलरामपुर में सब स्टेशन का घेराव, बोले- भाजपा सरकार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही

बलरामपुर में युवा कांग्रेस ने बिजली बिल में बढ़ोतरी और ‘बिजली बिल हाफ’ योजना बंद करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया गया और बिजली बिलों की प्रतियां जलाईं और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आम जनता पर लगातार महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बिल में बढ़ोतरी कर जनता को लूटा जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली बिल वापस नहीं लिया जाता या कम नहीं किया जाता, तब तक युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता के हित में निर्णय नहीं लिया, तो यह आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *