सीकर में नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी पर हमला किया:2 लाख रुपए और 45 ग्राम सोना लूटकर भागे; पुलिस जांच में जुटी

सीकर जिले के लोसल कस्बे में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी पर हमला किया। बदमाशों ने कारोबारी से 2 लाख रुपए नगद और 45 ग्राम सोना लूटकर चले गए। कारोबारी के घर के गेट के पास ही उनके साथ यह वारदात हुई। बदमाशों ने कारोबारी का बैग छीनने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। जानकारी के मुताबिक लोसल कस्बे में सर्राफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी बीती रात करीब 8 बजे बाद अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। जैसे ही घर के पास पहुंचे तो इसी दौरान दो बाइक पर पांच नकाबपोश बदमाश आए। इन्होंने कारोबारी पर सरिए और लाठी से हमला कर दिया। बदमाशों ने कारोबारी से 2 लाख नगद और 45 ग्राम सोना लूट लिया। सर्राफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी की भतीजी मोनू जोशी ने बताया कि चाचा के चिल्लाने की आवाज सुनकर हम लोग बाहर पहुंचे। तब बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाशों के द्वारा की गई मारपीट में घायल धर्मेंद्र सोनी को इलाज के लिए लोसल के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया गया। धर्मेंद्र सोनी ने बताया- बदमाश अपने हाथों में सरिए और लाठी लेकर आए थे। धर्मेंद्र के सिर में चोट आई है। घटना के बाद लोसल पुलिस भी मौके पर पहुंची। जो अब बदमाशों की तलाश कर रही है। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *