अजमेर के लाडपुरा और गेगल के बीच पटरी पर काम कर रहे गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव के दो टुकड़े हो गए और उसके पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में जांच की जा रही है। पटरी पर काम कर रहा था मृतक जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि मृतक सत्यनारायण खटीक नरवर निवासी है, जो वर्तमान में माकड़वाली में रह रहा था। वह सोमवार रात लाडपुरा गेगल के बीच पटरी पर काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी और गेगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल के चीरघर में रखवाया। जहां मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। …………. पढ़ें ये खबर भी…. बिजयनगर के कैफे में लगी आग, VIDEO:पड़ोसी बोले- पटाखों जैसी आवाज हुई तो पता चला; दमकल ने पाया काबू बिजयनगर के एक कैफे में सोमवार रात को अचानक आग लग गई। बाद में जब पटाखों जैसी आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो बाहर आकर देखा। बाद में दमकल और पुलिस को सूचना दी गई। यहां से एक जलता हुआ सिलेंडर और 2 खाली सिलेंडर बाहर निकाले। गनीमत रही कि वहां कोई नहीं था और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। (पूरी खबर पढे़ं)


