पंजाब के तरनतारन में होने वाले उपचुनाव की अभी तारीख घोषित नहीं हुई, लेकिन निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आखिर मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। संशोधित सूची के अनुसार कुल मतदाता 1,93,742 हैं, जिनमें 1,01,494 पुरुष और 92,240 महिलाएं शामिल हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 222 (शहरी: 60, ग्रामीण: 162) कर दी गई है। सभी मतदाताओं के पास EPIC कार्ड उपलब्ध हैं। सीईओ ने बताया कि पूरा संशोधन कार्य निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता आवश्यक होने पर संबंधित आदेश के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील कर सकते हैं। आप विधायक की मौत से सीट हुई खाली तरनतारन से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का 27 जून को निधन हो गया। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वह 63 साल के थे। इसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद विधानसभा ने इस सीट को खाली घोषित कर दिया था। हालांकि निर्वाचन आयोग की तरफ से अभी तक इस सीट पर चुनाव घोषित नहीं किए गए है। माना जा रहा है कि जल्दी ही सरकार की तरफ से इस बारे में फैसला लिया जाएगा।


