शनिवार को मुख्यमंत्री का मऊगंज दौरा:आमसभा को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मऊगंज जिले में 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें वे एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपी रसना ठाकुर ने दी जानकारी पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने साथ पानी की बोतल, थैला, धारदार सामग्री या ऐसी कोई वस्तु न लेकर आएं, जिससे सुरक्षा में बाधा उत्पन्न हो। यदि ऐसी सामग्री लेकर आए हैं तो इसे अपने वाहनों में ही छोड़कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। साथ ही एसपी ने कहा कि पानी की बोतल और अन्य सामग्री कार्यक्रम स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, सभी से अनुरोध किया गया है कि सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें। महिलाओं और पत्रकारों के लिए विशेष निर्देश महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे महंगे गहने और काले रंग के दुपट्टे न पहनें। पुरुषों और महिलाओं दोनों को काले कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे कार्यक्रम में आपत्ति हो सकती है। पत्रकारों से भी आग्रह किया गया है कि बैग और अन्य सामान की सुरक्षा जांच के लिए तैयार रहें और इसे अन्यथा न लें। वाहनों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। सभी से अनुरोध किया गया है कि अपने वाहन निश्चित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *