साउंड पॉल्यूशन चेक करने के लिए पीपीसीबी अफसर दौड़े

भास्कर न्यूज | लुधियाना दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में साउंड पॉल्यूशन नापने के मद्देनजर सिस्टम लगाने के लिए पीपीसीबी अफसर डीसी ऑफिस पहुंचे थे। यहां उन्होंने डेसीबल चेक करने के लिए सिस्टम लगाने के बाबत अनुमति लेने के लिए पत्र डीसी के नाम लिखा था लेकिन उन्हें डीसी जतिंदर जोरवाल नहीं मिले। एसडीओ संग दो अफसरों ने डीसी आफिस के कर्मचारी से मुलाकात कर पत्र सौंप दिया। बताया गया है कि दिलजीत के प्रोग्राम को लेकर पीपीसीबी में शिकायत की गई थी। इसके बाद प्रोग्राम की साउंड डेसीबल नापने के लिए पीपीसीबी अफसर हरकत में आए। आनन फानन में डीसी के लिए पत्र लिखा गया है। बता दें कि 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में साउंड पॉल्यूशन हुआ था। कॉन्सर्ट के दौरान शोर का स्तर 75 डेसिबल से अधिक था। चंडीगढ़ प्रशासन ने तीन अलग-अलग जगहों पर साउंड पॉल्यूशन की जांच की थी जिसमें तीनों जगहों पर 76 से 93 डेसिबल तक साउंड रिकॉर्ड किया गया था। प्रशासन ने आयोजकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *