सुपरवाइजर से गनपॉइंट पर लूटी स्विफ्ट कार

दोस्त को घर छोड़ने जा रहे एक शराब कंपनी के सुपरवाइजर को 5 लुटेरों ने गनपॉइंट पर लूट लिया। लुटेरों ने सुपरवाइजर से स्विफ्ट कार, मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना रविवार देर रात राजगुरु नगर इलाके में हुई है। लूट के बाद पीड़ित सुपरवाइजर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। थाना सराभा नगर पुलिस ने इस मामले में अमन शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सराभा नगर थाने के एसएचओ नीरज चौधरी के अनुसार शिकायतकर्ता अमन शर्मा वासी जम्मू कॉलोनी ने बयान दिए हैं कि वह एक शराब कंपनी में सुपरवाइजर है। घटना की रात को वह अपनी एक महिला मित्र के साथ साउथ सिटी इलाके में एक रेस्त्रां में शेफ का काम करने वाले एक अन्य दोस्त को लेने के लिए गए थे। रात 2.30 बजे राजगुरु नगर टी-पॉइंट पर लूट अमन ने बताया कि उस दोस्त को गांव सुनेत में उसके घर छोड़ना था। दोस्त को कार में बैठा कर तीनों रात करीब 2.30 बजे राजगुरु नगर टी-पॉइंट के पास पहुंचे। तभी अमन को लगा कि कार के एक टायर में हवा कम है, तो वह कार से उतरा और वाहन को चेक किया। उसे संदेह था कि टायर पंक्चर हो गया है। इसके बाद, अमन और उसके दोस्त ने टायर बदलने का फैसला किया। अभी टायर बदला ही नहीं था कि इसी बीच कार सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे। कार के अंदर से तीन बदमाश बाहर निकलें। जिन्होंने गनपॉइंट पर उनसे कार की चाबी ले ली थी। उसके बाकी दोस्तों को कार से बाहर निकाल कर धमकाने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल और कार लेकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि घटनास्थल के पास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *