आप ने पार्षद लाने को डीसी व सीपी की ड्यूटी लगाई : वड़िंग

लुधियाना| पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना सांसद अमरेंद्र सिंह राजा वडिं़ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकार ने दूसरे दलों से पार्षद शामिल करवाने के लिए डीसी और पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई है जो निंदनीय है। पार्षदों को हर तरीके से दबाव डालकर आप में शामिल कराया जा रहा है। जनता ने आप को बहुमत नहीं देकर उन्हें ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को कुछ होता है तो पंजाब के हालत बिगड़ेंगे। मंगलवार को लुधियाना पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वडिं़ग ने टिब्बा रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस पार्षदों और वर्करों के साथ मीटिंग की। इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। वडिंग ने निगम चुनाव को लेकर जिला प्रधान संजय तलवाड़ से जानकारी ली। सभी पार्षदों को संगठित होकर रहना है और किसी प्रलोभन में नहीं आना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *