जगराओं में दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में सीआईए स्टाफ इंचार्ज और गनमैन को मामूली चोटें आई हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा वीरवार की देर रात सिधवां बेट रोड पर हुआ है। घायल की पहचान सीआईए स्टाफ इंचार्ज किक्कर सिंह के नाम से हुई है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अपने गनमैन के साथ जगराओं से सिधवां बेट की तरफ गश्त पर जा रहे थे। कार ने साइड से मारी टक्कर पुलिस की गाड़ी जैसे ही उनकी गाडी पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची, तो दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक साइड से कार को टक्कर मार दी। जिससे सीआईए इंचार्ज व गनमैन घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चोट ज्यादा ना होने के कारण इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।


