कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 11.5 पहुंचा पारा:पंजाब-हरियाणा में ठंड का असर राजस्थान तक; UP के 50 जिलों में 5 डिग्री तक गिरा तापमान

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को ठंड बढ़ गई। उत्तरी कश्मीर में पर्यटन के लिए फेमस गुलमर्ग में तापमान माइनस 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में तापमान माइनस 8.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल के पहले दिन घाटी में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जो इस पूरे हफ्ते घाटी जारी रहेगी, जिसके चलते ठंड बनी रहेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में बीते दिन करीब 50 जिलों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक कम हुआ। मिनिमम टेम्परेचर 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां आज भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। मंगलवार को हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा-पंजाब में ठंड का असर राजस्थान तक पहुंचा। यहां के कई जिलों में सर्दी बढ़ गई। श्रीगंगानगर और बीकानेर के लूकरणसर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की तस्वीरें… 2.11 करोड़ पर्यटक 2024 में जम्मू-कश्मीर पहुंचे लद्दाख में 2023 में 5.25 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में यह आंकड़ा घटकर 3.75 लाख रह गया। लद्दाख पर्यटन विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 2023 में 2.10 करोड़ पर्यटक आए थे। 2024 में संख्या बढ़कर 2.11 करोड़ हो चुकी है। कल कैसा रहेगा मौसम 2 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी, नॉर्थ-ईस्ट में कोहरा राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: तेज सर्दी-कोहरे के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन, विजिबिलिटी 20 मीटर हुई इस बार तेज सर्दी और कोहरे के बीच मध्यप्रदेश में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन होगा। मंगलवार सुबह ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में कोहरे का असर रहा। उज्जैन-रतलाम में आज कोल्ड-डे का अलर्ट है। वहीं, शाजापुर, नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा में भी शीतलहर चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 4 दिन और चलेगी शीतलहर, कोहरे के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर हुई उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई। राजस्थान में कोल्ड-वेव का असर 3 जनवरी तक रहेगा। 1 जनवरी से कोल्ड-वेव का प्रभाव और बढ़ने की भी आशंका जताई गई है। 30 दिसंबर को जयपुर, समेत कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: नए साल का आगाज धुंध से होगा, हिसार-सिरसा समेत 14 जिलों में अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान हरियाणा में नए साल का आगाज धुंध के साथ होने वाला है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोल्ड डे के साथ कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 60 जिलों में घना कोहरा, 52 में शीतलहर; ट्रेनें 8 घंटे तक लेट पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी का मौसम बदल गया है। पूरे दिन सूरज नहीं निकल रहा। गलन-ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह से ​​​​52 जिलों में शीतलहर तो 60 जिलों में घना कोहरा छाया है। मुरादाबाद और आजमगढ़ में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: सरगुजा में चलेगी शीतलहर, 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों तक बादल और बारिश के बाद फिर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। 2 जनवरी के बाद प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहेगा, कल (बुधवार) से शीतलहर चल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *