जिला बास्केटबॉल संघ बाड़मेर:राजस्थान की सीनियर नेशनल बास्केटबॉल टीम घोषित, बाड़मेर के दो खिलाड़ी शामिल

जिला बास्केटबाॅल संघ बाड़मेर के सचिव गेमरसिंह सोढ़ा ने बताया कि 74वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) 2024 का आयोजन 5 से 12 जनवरी तक भावनगर गुजरात में होगा, इसमें पूरे देश के समस्त राज्यों की टीमें भाग लेंगी। भारतीय सेना, भारतीय रेलवे भी उक्त प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीमें भी भाग लेंगी। इसका पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजस्थान बास्केटबाॅल संघ के सहयोग से जिला बास्केटबाॅल संघ बाड़मेर की ओर से पीएमश्री राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड बाड़मेर के बास्केटबाॅल मैदान पर 24 दिसम्बर 2024 से प्रारम्भ किया गया था। प्रशिक्षण शिविर में पुरुष वर्ग के 16 एवं महिला वर्ग में 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान बास्केटबाॅल संघ के सचिव देवेन्द्रसिंह शेखावत ने राजस्थान पुरुष एवं महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ियों की घोषणा कर खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राजस्थान को पदक दिलवाने की कामना की। राजस्थान की पुरुष एवं महिला वर्ग की टीम के हैड कोच दिलीप पूनिया होंगे। राजस्थान टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 3 जनवरी को प्रस्थान करेंगी। राजस्थान पुरुष वर्ग टीम में कप्तान पीयूष मीना, जोधपुर के शरद दाधिच, जयपुर के महावीर, जोधपुर के आशीष त्रिवेदी, जयपुर के मोहम्म्द ईशान, जयपुर के अक्षित हुड्डा, अजमेर के जयदीपसिंह , कामरान खां, बाड़मेर के दिलीपसिंह सोढ़ा, सीकर से आयुष चौधरी, जयपुर से हरिराम, उदयपुर से अंशुमानसिंह, कोच- राकेश कुमार विश्नोई, सहायक कोच हिरेन्द्रसिंह राठौड़ व मैनेजर गेमरसिंह सोढ़ा होंगे। राजस्थान महिला वर्ग टीम में कप्तान कमलेश डागी, उषा चौहान, आशा नायक, डोना, डिम्पल धोबी, भूमिका वर्मा, चीनू, मनप्रीत कौर, शिवांगी राठौड़, यजवंती सैनी, हिमानी टोडावत, मनीषा सिसोदिया शामिल है। इनके कोच अशोक ढाका, सहायक कोच अनूपसिंह भाटी व मैनेजर दुर्गाकंवर होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *