अद्भुत संयोग:प्रधानाचार्य पुत्र ने किए शिक्षक पिता के सेवानिवृत्ति के आदेश पर हस्ताक्षर

बीकानेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधड़ा (पांचू) में एक अनोखा संयोग देखने को मिला, जब पिता और पुत्र के बीच एक विशेष क्षण साझा हुआ। जहां एक ओर शिक्षक जोगा राम जाट ने अपनी 39 वर्षों की दीर्घ सरकारी सेवा के बाद अध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने की खुशी मनाई, वहीं उनके पुत्र श्याम सुंदर चौधरी ने अपने पिता के सेवानिवृत्ति कार्यमुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए। श्याम सुंदर चौधरी इस विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और यह संयोग किसी अद्भुत रिश्ते का प्रतीक बन गया। जोगा राम जाट ने अपनी 39 वर्ष 2 माह 20 दिन की सेवा में आकस्मिक अवकाश के अलावा अन्य किसी प्रकार के अवकाश का उपयोग नहीं किया। जोगा राम जाट और उनके पुत्र श्याम सुंदर चौधरी ने मिलकर विद्यालय के शैक्षिक और भौतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पिछले आठ वर्षों में दोनों ने मिलकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कई उल्लेखनीय प्रयास किए। श्याम सुंदर चौधरी को 2022 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से भी नवाजा गया था, जो उनके शैक्षिक योगदान का प्रमाण है। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान, शिक्षक जोगा राम जाट ने अपने सेवाकालीन विद्यालयों राउमावि बंधड़ा, राउमावि केड़ली और राप्रावि देवानाडा केड़ली के भौतिक विकास हेतु 51,100 रुपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने इन राशि को विद्यालयों की भौतिक सुविधाओं को सुधारने के लिए प्रदान करने का वचन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर चौधरी, ग्राम पंचायत बंधड़ा के सरपंच प्रतिनिधि श्रवण राम सियाग, समस्त शाला स्टाफ और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *