साल 2025 उदयपुर संभाग के एथलीटों के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। महाराणा प्रताप खेलगांव में तैयार हो रहे 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स का काम मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस कर सकेंगे। पूर्व सरकार ने इसके लिए 7.5 करोड़ का बजट जारी किया था। अब तक डामरीकरण का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद इस पर सिंथेटिक की लेयर बिछाई जाएगी। इसके बाद ट्रैक की फिनिशिंग कर खेल विभाग को सुपुर्द कर दी जाएगी। जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल ने बताया कि संभवत मार्च तक यह ट्रैक खिलाड़ियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। ट्रैक के साथ खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए भी एरिना तैयार किया जा रहा है। बता दें कि खेलगांव में तैयार हो रहा एथलेटिक्स ट्रैक आठ लेन का है जो कि इंटरनेशनल स्तर का है। अब यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी हो सकेगी। अभी खिलाड़ियों को मिट्टी की ट्रैक पर ही दौड़ना पड़ रहा है उदयपुर संभाग के खिलाड़ियों को अब तक मिट्टी के ट्रैक पर ही दौड़कर अपनी तैयारी करनी पड़ती है। ऐसे में उनके चोटिल होने का खतरा बना रहता है। अभी शहर के गांधी मैदान, एमबी ग्राउंड पर बने हुए ट्रैक पर ही एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित होती आ रही हैं। खेलगांव में ट्रैक तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को फायदा होगा। वे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार तैयारी कर पाएंगे। इधर, उच्च शिक्षण संस्थानों को ये मिलेगा (जानकारी सुविवि प्रवक्ता डॉ. कुंजन आचार्य के अनुसार।) नवरत्न इलाके में सीवरेज लाइन: नवर| कॉम्प्लेक्स इलाके में आबादी घनत्व के बीच सेनिटेशन को ध्यान में रखकर सीवरेज लाइन डालने का काम नए साल में शुरू होगा। आयड़ के सहारे पहले से डाली गई ट्रंक लाइन से इस सीवरेज लाइन को जोड़ा जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ का बजट अनुमानित है। नए साल में ही इसका टेंडर और वर्क ऑर्डर किया जाएगा।


