साल-2025 में जयपुर में होंगे IIFA अवाड्‌र्स:अप्रैल-अक्टूबर में सबसे ज्यादा छुट्टियां; देखें- राजस्थान के इवेंट्स और हॉलिडे की लिस्ट

आज से नए साल की शुरुआत हो गई। इस साल कई बड़े इवेंट होंगे तो छुट्टियों की भी भरमार रहेगी। सबसे खास यह है कि जयपुर में इस बार आइफा अवॉर्ड भी होगा। इसके अलावा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, पुष्कर मेला, तीज महोत्सव जैसे कई बड़े आयोजन भी किए जाएंगे। साल 2025 के लिए 33 सार्वजनिक और 20 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इस बार सरकारी कर्मचारियों को 11 छुट्टियां कम मिलेंगीं। रविवार या शनिवार के दिन दूसरा सरकारी अवकाश आने के कारण ऐसा होगा। सोमवार या शुक्रवार के अवकाश के कारण 2025 में 9 वीकेंड 3-3 दिन के होंगे। ऐच्छिक अवकाशों की सूची में पार्श्वनाथ जयंती की छुट्‌टी को जोड़ा गया है। 4 अवकाश रविवार को और 5 शनिवार को हैं। सबसे लंबा 5 दिन का वीकेंड अप्रैल में होगा। 10 से 14 अप्रैल तक 5 दिन छुट्टी रहेगी। REET और RAS जैसी बड़ी परीक्षाएं भी होंगीं। इन कॉम्पिटिशन एग्जाम के लिए RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया था। पढ़िए दैनिक भास्कर में इस बार किस महीने में कौन सा इवेंट है। कब होंगी प्रतियोगी परीक्षाएं और कब-कब रहेगी छुट्टियां…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *