रामेर तालाब में रात्रि चौपाल कल

प्रतापगढ़ | जिले की ग्राम पंचायत पिपलिया के रामेर तालाब में 2 जनवरी को रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मठ बावजी स्थल पर शाम 6:30 बजे से जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में होगा। कलेक्टर ने आदेश जारी कर बताया कि इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी, धरियावद ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *