चित्तौड़गढ़ | महावीर इंटरनेशनल के जीवदया प्रकल्प के तहत मंगलवार को अस्पताल में संचालित भोजनशाला, गोशाला व कबूतरखाना आदि में आहार सेवा की गई। प्रकल्प प्रभारी मदनलाल तलेसरा ने बताया कि स्व. सुंदरलाल पटवारी की पुण्य स्मृति में संस्था सदस्य अनिल पटवारी परिवार के सौजन्य से कार्यक्रम किए गए। पन्नाधाय पार्क, खातर महल कबूतरखाना एवं खरडिय़ा महादेव मंदिर में पक्षियों के लिए दाना, गंभीरी नदी की मछलियों के लिए सूखे आहार व गांधीनगर गोशाला में गायों के लिए चारा वितरण किया गया। सांवलियाजी राजकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सेवा समिति संचालित भोजनशाला में मरीजों की सेवार्थ लगे 96 व्यक्तियों को सम्मान भोजन कराया गया। महावीर इंटरनेशनल केंद्र अध्यक्ष अभयसिंह संचेती, प्रकाश पोखरना, नवनीत मोदी, राकेश पटवारी सहित रेखा, हिमांशु बोरदिया, यश व अदिति पटवारी आदि ने सेवाएं दी। संस्था ने स्व.सुंदरलाल पटवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुनीत कार्य के लिए परिवार का साधुवाद किया।


