बोजुंदा की 3 दिवसीय कथा में आज भरेंगे मायरा

चित्तौड़गढ़ | बोजूंदा में श्रीकाल भैरव काल बाबूजी स्थान पर तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कार्यक्रम शुरू हुआ। दूसरे दिन मंगलवार को शंकर लक्खा और पार्टी निंबाहेड़ा की ओर से नृसिंहजी के पुत्र के विवाह के प्रसंग का चित्रण किया। नानी बाई का मायरा कार्यक्रम के बाद देर रात स्वागतम नववर्ष कार्यक्रम हुआ। काल भैरव की भक्ति एवं विभिन्न भजन कीर्तन के साथ नाम शंकर लक्खा और पार्टी ने कीर्तन की प्रस्तुति दी। श्री काल भैरवजी के 108 दीपक से सजावट कर महा आरती की। बुधवार को नानी बाई का मायरा कार्यक्रम के अंतिम दिन मायरा भरने की प्रसंग का मंचन होगा। यह जानकारी श्री काल भैरव स्थान के मुख्य पुजारी बाबूलाल बैरवा ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *