बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:2 माओवादियों के मारे जाने की खबर, रुक-रुककर हो रही गोलाबारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में जवानों ने अब तक 2 माओवादियों को मार गिराया है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। मामला जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेंड्रा के जंगल मे भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर से DRG और CRPF के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह जवान इलाके के जंगल में पहुंचे। जहां नक्सलियों ने फायर खोल दिया। वहीं जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। सूत्र बता रहे हैं कि जवानों ने 2 वर्दीधारी माओवादियों को मार गिराया है। बीजापुर पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *