फाइनल में शिवनगर से 3-0 की बढ़त बना पुलिस टीम बनी विजेता

भास्कर न्यूज । उदयपुर करौंदी में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट की मुख्य अतिथि राहुल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि उत्तरी मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह रहे। विकासखंड उदयपुर के करौंदी (खुटर पारा) में इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच पुलिस टीम अंबिकापुर और शिवनगर के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए आसपास के खेल प्रेमी भारी संख्या में ग्राउंड के चारों ओर खचाखच भरे हुए थे। खेल के पहले हाफ में अंबिकापुर पुलिस टीम ने एक गोल दाग कर 1-0 की बढ़त बनाई। वहीं दबाव से शिवनगर की टीम बढ़त को बराबरी नहीं कर सकी और दूसरे हाफ में अंबिकापुर पुलिस टीम नेलगातार 2 गोल दाग कर 3-0 से आगे रही और शिवनगर को 3-0 से पराजित किया। मैच का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथिराहुल ने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल ग्राउंड के समतल ीकरण व चबूतरा निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार देने घोषणा की। उदयपुर मंडल उतरी क्षेत्र के अध्यक्ष अखंड विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया। फुटबॉल राष्ट्रीय खेल है, लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए शा सन स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा िक ग्रामीण क्षेत्रों में खेल की प्रतिभा को निखारा जाएगा। खिलाड़ियों की हौसला देखकर जमकर तारीफ की। कहा देश की बेटी किसी कार्य में भी पुरुष के मुकाबले पीछे नहीं है। जनपद पंचायत अध्यक्ष भोजवंती सिंह ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा दृढ़ संकल्प के साथ किया गया कार्य सफलता की ओर अवश्य ले जाता है। इस दौरान सरपंच सोनकालिया पैकरा, शंभू प्रसाद, महेश जायसवाल, रामसिंह सीरदार, महिपाल सिंह, संतोष गुप्ता, चंदन सिंह, मनबोध मरकाम, विजय यादव, महेश पैकरा, भानुप्रताप सिंह, संजीत आयाम, अरेंद्र सिंह नेताम सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे। फुटबॉल टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम वही आयोजकों टीम ने महिला खिलाड़ियों की मध्य एक सदभावना मैच का आयोजन कराया गया। जिसमें चंदननगर और उमेश्वरपुर के मध्य खेला गया इस मैच में चंदननगर ने एक जीरो की बढ़त बनाकर मैच में विजय हासिल की। खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *