राजनांदगांव में आज 61 फीट ऊंचे रावण का दहन:AI आतिशबाजी के बाद असीस कौर देंगी परफॉर्मेंस; मुख्य अतिथि होंगे डॉ. रमन सिंह

राजनांदगांव जिले में 61 फीट ऊंचा रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। म्युनिसिपल स्कूल में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति यह कार्यक्रम कर रही है। इस दौरान बॉलीवुड गायिका असीस कौर अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुंबई से आई टीम द्वारा की जाने वाली एआई तकनीक आधारित कंप्यूटराइज्ड आतिशबाजी होगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा विजयदशमी के दौरान शहर में भीड़ की संभावना को देखते हुए भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। बालोद से आने वाले वाहनों को मोहारा बाईपास, खैरागढ़ से आने वालों को गठुला और राष्ट्रीय राजमार्ग 53 से गुजरने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईडी कॉलेज अनंत पैलेस चौक बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। स्टेट स्कूल कार्यक्रम के लिए कचहरी मैदान और सवेरा संकेत कार्यालय के पास, म्युनिसिपल स्कूल के लिए और सप्लाई वर्क के नीचे, म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड के पीछे और पुत्री शाला में पार्किंग उपलब्ध होगी। कमला कॉलेज कार्यक्रम के लिए गौरव पथ रोड पर पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है उत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा, क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मसूदन यादव, अशोक शर्मा और खूबचंद पारख भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *