शादीशुदा प्रेमिका ने किया था मर्डर:संबंध बनाने के लिए प्रेशर डाला तो गला घोंटकर मारा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, पार्ट-2

राजस्थान क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि जयपुर के बनाड़ रोड स्थित फकीरा नगर में सुभाष कुमावत किराए के कमरे में रहता था। उसी कमरे में उसका शव मिला था। हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। इस के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। सुभाष की मौत को 4 दिन बीत गए थे, लेकिन पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं लगा सकी थी। इस से मृतक के घर वालों में रोष बढ़ता जा रहा था। इसी बीच पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान सुभाष का मोबाइल मिला। इस मोबाइल में मिली एक वीडियो क्लिप ने सुभाष की हत्या की इन्वेस्टिगेशन की दिशा ही बदल दी। अब पढ़िए आगे …. पुलिस को सुभाष का जो मोबाइल मिला था, उसमें मिली अश्लील क्लिप ने हत्या का राज खोल दिया। सुभाष की हत्या उसी की प्रेमिका ने गला घोंटकर की थी। प्रेमिका भी कोई और नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र की पत्नी विनोद कंवर थी। क्लिप मिलने के बाद पुलिस ने विनोद कंवर को हिरासत में ले लिया। विनोद ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि सुभाष ने गले में दुपट्टे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह वहां गई तो वह फंदा लगा रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। फिर वह फैक्ट्री काम पर चली गई। डर के चलते यह बात उस ने अपने पति को भी नहीं बताई थी। पुलिस ने विनोद के बयानों की सच्चाई जानने के लिए उसके मोबाइल को भी खंगाला। मोबाइल चैक करने पर उसमें भी वाॅट्सऐप पर वीडियो काॅल करने की जानकारी मिली। इसके अलावा उसके मोबाइल में भी दोनों की अश्लील क्लिप थी। इसके अलावा जैसा कि विनोद ने बताया था सुभाष के कमरे से कोई फंदा भी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने विनोद से दोबारा सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में विनोद कंवर टूट गई और सुभाष की हत्या करना कबूल कर लिया। तत्कालीन डीसीपी जयपुर (पश्चिम) ऋचा तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वजह प्रेमिका से जबरन संबंध बनाना था। विनोद ने ही गला घोंटकर सुभाष की हत्या की। इस हत्याकांड में खौफनाक अफेयर की कहानी सामने आई… 26 वर्षीय मृतक सुभाष कुमावत जयपुर के बैनाड़ राेड पर फकीरा नगर में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह अविवाहित था। इसी परिसर में नरेंद्र भी रहता था, दोनों में दोस्ती थी। नरेंद्र की पत्नी विनोद कंवर पर सुभाष की गंदी नजर थी। सुभाष नरेंद्र से हंसी-मजाक में कह भी देता था, ‘तुम तो कम अक्ल हो। ताज्जुब है तुम्हें इतनी सुंदर बीवी कैसे मिल गई?’ सीधा-सादा नरेंद्र उसकी बात को हंसी में टाल देता था। धीरे-धीरे सुभाष और विनोद कंवर एक दूसरे के नजदीक आ गए। गांव जाने के बाद भी सुभाष फोन पर विनोद से लंबी-लंबी बातें करने लगा। 2 साल से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। एक दिन सुभाष ने विनोद से कहा, ‘तुम अपने पति को तलाक दे दो। मैं तुम से शादी कर लूंगा।’ सुभाष अक्सर नरेंद्र की गैर मौजूदगी में विनोद से मिलने के लिए उसके कमरे पर आने लगा। वह विनोद को महंगे-महंगे तोहफे भी देता था। इस बीच नरेंद्र को उनके अवैध संबंध की भनक लग गई थी। उसने पत्नी विनोद को कई बार समझाया कि सुभाष जब घर आए तो वह उस से बात न किया करे, लेकिन पति की बातों का पत्नी पर कोई असर नहीं होता था। सुभाष विनोद से उसे अपने साथ रखने की बात भी कह रहा था। इसका पता नरेंद्र को चल गया था। इसी बात को ले कर पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई थी। नरेंद्र अपनी पत्नी को गांव भी ले गया था, वह जिद करके वापस आ गई थी। इस अनबन के चलते उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद विनोद सुभाष से मिलने में सावधानी बरतने लगी। पति घर पर नहीं होता तब वह सुभाष को बुलाती। कभी खुद सुभाष के कमरे पर चली जाती। 6 मार्च, 2022 की सुबह 7 बजे नरेंद्र काम पर निकल गया था। विनोद घर पर अकेली थी। सुभाष आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विनोद कंवर के इनकार करने पर सुभाष ने उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सुभाष की धमकी के बाद विनोद कंवर मान गई। इसके बाद विनोद ने धोखे से सुभाष का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बिना डरे काम पर गई हत्या के बाद शव को खींच कर कमरे की खिड़की के पास लिटा दिया। इसके बाद करीब 8:30 बजे वह फैक्ट्री चली गई। हत्या के बाद दोपहर में विनोद वापस घर आई और लंच करने के बाद फिर से काम पर चली गई। ऐसा उसने इसलिए किया कि आस-पड़ोस के लोग उस पर शक न कर सकें। पुलिस ने 10 मार्च, 2022 को आरोपी विनोद कंवर को गिरफ्तार कर लिया। 18 मार्च 2025 को विनोद कंवर उर्फ वीनू को जयपुर मेट्रो-द्वितीय की एडीजे कोर्ट-6 ने उम्रकैद व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट के जज बालकृष्ण कटारा ने यह आदेश दिया था। …. जयपुर में किराए के कमरे में युवक की लाश:हार्ट अटैक की आशंका थी, अश्लील मोबाइल क्लिप से मिला मर्डर का सुराग, पार्ट-1

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *