वन मंत्री ने कम्पनी बाग में कचरा उठाया,शपथ भी दिलाई:आयुक्त से कहा- डांडिया वालों को नोटिस दो,गांधी जंयती पर सफाई अभीयान

अलवर शहर के कंपनी बाग में पड़े कचरे को वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने खुद उठाकर इकट्‌टा किया और कचरा पात्र में डलवाया। हाल ही में यहां डांडिया कार्यक्रम हुआ था, जिसके बाद परिसर में कचरा फैला हुआ था। मंत्री ने निगम आयुक्त को निर्देशित किया की डांडिया के प्रोग्राम वालों को नोटीस दो की वो कचरा ना फैलाए और साफ सफाई पर ध्यान दे। संजय शर्मा ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि दो घंटे तक कर्मचारी लगाकर पूरे कंपनी बाग की सफाई कराई जाए। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, और नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका मौजूद थे। अभियान में मौजूद लोगों ने परिसर की सफाई की और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। यह आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा के समापन दिवस पर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *