पहले पेट पर पत्थर मारा, फिर गला दबाकर की हत्या:1 आरोपी गिरफ्तार, लापता नाबालिग का जंगल में मिला था शव

बांसवाड़ा में कुशलगढ़ क्षेत्र में लापता नाबालिग का जंगल में शव मिलने के मामले में पुलिस ने बुधवार को 1 आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी ने पहले नाबालिग के पेट पर पत्थर मारा, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। नाबालिग के गहने लूटने की कोशिश में आरोपी ने उसे मार डाला।
पुलिस ने भंडारिया छोटा डूंगरा निवासी रसीत उर्फ रसीद 20 पुत्र करण वादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लूट के इरादे से यह वारदात की और हत्या कर भाग गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि नाबालिग साथी के साथ मिलकर उसने मृतका का किडनैप किया। सूने इलाके में ले जाकर उसने चांदी की सांकली एवं कन्दौरा छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो पेट पर पत्थर मारकर गिरा दिया। फिर गला दबाकर मार दिया। इस पर पुलिस ने उसे कोर्ट से रिमांड पर लिया। रशीद के कब्जे से मृतका का लूटा गया चांदी का कन्दौरा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। 9 सितंबर को मिला था शव
पिछले महीने 3 सितंबर को कुशलगढ़ आई भीमपुरा निवासी 14 वर्षीया नाबालिग लड़की रात तक घर नहीं लौटी। दो दिन तलाश के बाद उसकी मां ने थाने में रिपोर्ट दी तो पुलिस ने किडनैप का केस दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे 2 संदिग्ध
9 सितंबर को बिहारीपुरा गांव के पास जंगल में नाबालिग का शव मिला। उसके गहने गायब थे। पुलिस ने कुशलगढ़ नगर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो चांदी की सांकली और कंदौरा पहने नाबालिग सड़क पर पैदल जाती और बाइक पर 2 लड़के पीछा करते दिखाई दिए। इनमें एक भंडारिया, छोटा डूंगरा निवासी रशीद पुत्र करण वादी और दूसरा नाबालिग होना सामने आया। फिर 20 वर्षीय रशीद को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने वारदात कबूली।
कार्रवाई करने वाली टीम में सीआई प्रवीणसिंह, एएसआई लोकेंद्रसिंह, धर्मेन्द्रसिंह, हेड कॉन्स्टेबल हेमन्त, कॉन्स्टेबल गणेश और साइबर सेल के एएसआई प्रवीण सिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *