दमोह में हुआ रावण 55 फीट पुतले का दहन:तहसील मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ी, जय श्री राम के जयकारे गूंजे

दमोह में बुधवार रात रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के तहसील मैदान में हुए इस धार्मिक उत्सव में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। श्री राम जी सेवा समिति के नेतृत्व में 55 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। मोरगंज गल्ला मंडी से रामदल शहर भ्रमण करते हुए तहसील मैदान पहुंचा। भगवान राम के प्रतीकात्मक रूप में एक युवा ने तीर चलाकर चंद मिनट में रावण के पुतले को दहन किया। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन से पहले प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और उनकी प्रतीकात्मक टोली तहसील मैदान पहुंची। यहां रावण के स्वरूप से उनके युद्ध का मंचन किया गया। मंच पर करीब आधे घंटे तक चले इस मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मंचन के बाद तरह-तरह की आतिशबाजी की गई और अंत में रावण का दहन हुआ। दमोह में हर साल यह कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसके अगले ही दिन दशहरा चल समारोह का आयोजन होता है। तस्वीरें देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *