रणथम्भौर में टूरिज्म सीजन हुआ शुरू:वनाधिकारियों ने तिलक लगाकर पर्यटकों का किया स्वागत, पहली पारी में हुई अच्छी टाइगर साइटिंग

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के मुख्य जोन एक से पांच नम्बर में आज टूरिज्म सीजन की शुरुआत हुई। इसे लेकर वन विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां आज सुबह की पारी में रणथम्भौर के मैन गेट गणेश धाम पर रणथंभौर के फील्ड डायरेक्टर अनूप के आर ने जोन नम्बर एक से पांच पर जाने वाले पर्यटक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सफारी के लिए रवाना किया। इस दौरान रणथम्भौर सफारी पर आने वाले पर्यटकों का वन कर्मियों ने तिलक लगाकर एंव माला पहनाकर स्वागत किया।‌ वन विभाग की ओर से रणथम्भौर के मुख्य मैन गेट पर रंगोली बनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सफारी पर आने वाले देशी विदेशी सैलानियों में गजब का उत्साह नजर आया। पहली पारी में अच्छी टाइगर साइटिंग हुई गुरूवार सुबह पहली पारी में रणथम्भौर के जोन नम्बर एक से पांच में सफारी करने वाले पर्यटकों को अच्छी टाइगर साइटिंग हुई। जंगल सफारी के दौरान बाघों की अठखेलियों को देखकर पर्यटक खासा रोमांचित नजर आए। पर्यटकों को जोन नम्बर चार में बाघिन टी 124 रिद्धि, मलिक तालाब के पास बाघ टी 120 सहित दो शावकों के दीदार हुए। इस दौरान बाघ बाघिन और शावकों की अठखेलियां देखकर पर्यटक खासा रोमांचित नजर आए। वनाधिकारी बोले, नए कीर्तिमान बनेंगे नए पर्यटन सत्र को लेकर रणथम्भौर के CCF अनूप के आर का कहना है कि नए सत्र को लेकर वन विभाग ने सभी तैयारियां अच्छे से की है, ताकि सफारी के लिए रणथम्भौर आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को कोई परेशानी नही हो। वनाधिकारियों को उम्मीद है कि रणथम्भौर में इस बार भी पिछले साल की तरह ही पर्यटको की भीड़ उमड़ेगी और हर बार की तरह रणथम्भौर पर्यटन के लिहाज़ से प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। बुधवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते आज हुई शुरुआत आपको बता दें कि रणथम्भौर एक अक्टूबर से ही नए पर्यटन सत्र का आगाज होना था, लेकिन बुधवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते एक अक्टूबर को रणथंभौर के मुख्य जोन एक से पांच को पर्यटकों के लिए नही खोला जा सका था। ऐसे में वन विभाग ने आज रणथम्भौर के जोन नंबर एक से पांच को पर्यटकों के लिए खोला गया है। रणथम्भौर में पर्यटक सीजन की शुरुआत के फोटोज…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *