कोटपूतली में साइबर जागरूकता अभियान पर बैठक:अक्टूबर में जिले में चलाया जाएगा अभियान, एसपी ने अधिकारियों से की चर्चा

कोटपूतली में साइबर जागरूकता अभियान को लेकर बैठक हुई। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में ये बैठक एसपी कार्यालय में हुई, जिसमें पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस माह जिले में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कोटपूतली मुख्यालय के एएसपी वैभव शर्मा और नीमराणा की एएसपी शालिनी राज सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी, बैंक अधिकारी, सीएमएचओ और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साइबर जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह में एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *