अजमेर की गंज थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों महिलाओं को उत्तर प्रदेश में दबिश देकर पकड़ा गया है। दरअसल, लुटेरी दुल्हन शादी के 2 दो दिन बाद महिला दलाल सहित 180000 पर लेकर फरार हो गई थी। तीनों को गंज थाना पुलिस कोर्ट में पेश कर जांच की जा रही है। तीनों महिलाओं का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। तीनों से कई अन्य वारदात खुलने की भी संभावना है। गुरुवार को मामले का खुलासा गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह की ओर से किया गया। गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया- कमला बावड़ी की रहने वाले प्रमोद कुमार की ओर से थाने पर 2 महीने पूर्व मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसके बाद एएसआई को जांच दी गई। टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम की ओर से मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट पर रखा गया। तीनों को उत्तर प्रदेश से पकड़ा थाना प्रभारी ने बताया- इसी बीच सूचना मिलने पर एक टीम उत्तर प्रदेश पहुंची और अलग-अलग जगह पर दबिश देकर लुटेरी दुल्हन इस्लामपुर उत्तर प्रदेश निवासी सानिया दास उर्फ रिया(22) पत्नी सोनू सहित महिला दलाल मनीषा कुशवा (27) पत्नी राजकुमार सहित गिरोह की मास्टरमाइंड तारा देवी पत्नी श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से कुल 5 हजार नगदी अब तक बरामद हुई है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर अग्रवाल अनुसंधान किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया- तीनों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। तीनों से अन्य वारदातें खुलने की भी संभावना है। यह था मामला कमला बावड़ी निवासी प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी काफी समय से शादी नहीं हो रही थी। एक दलाल से उसका संपर्क हुआ था। दलाल ने उत्तर प्रदेश की महिला दलाल मनीषा का नंबर दिया था। मनीषा ने शादी करवाने के लिए परिवार को 1,80,000 रुपए देने की डिमांड की थी। पीड़ित ने बताया- दलाल मनीषा ने लड़की का फोटो भेजा। दोनों तरफ से फोटो देखने के बाद रिश्ता तय हो गया था। इसके बाद उसने 5 हजार रुपए अजमेर आने के लिए भी भेजे थे। 4 अगस्त को चार महिलाएं और एक लड़का सियालदह ट्रेन से अजमेर आया था। पीड़ित ने बताया- लड़के ने खुद को लड़की का भाई बताया था। बाकियों ने मौसी, भाभी और नानी होना बताया था। सभी को पुरानी मंडी एक होटल में ठहराया गया था। उसी दिन रीजनल कॉलेज के सामने आर्य समाज में गए और वहां हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। इसके बाद उसने 1,80,000 रुपए मनीषा को ट्रांसफर कर दिए थे। दूसरे दिन वह अपनी पत्नी के साथ दरगाह क्षेत्र में गया था। जहां से दुल्हन फरार हो गई।


