आगर मालवा में गांधी जयंती पर निकला चल समारोह:गांधी उपवन में स्मारक पर पुष्प अर्पित कर स्वच्छता की शपथ ली

आगर मालवा में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका सफाई कामगारों और वाल्मीकि समाज ने एक चल समारोह निकाला। यह समारोह विजय स्तंभ चौराहे से प्रारंभ होकर गांधी उपवन पहुंचा। इसमें नई नगर पालिका, पुराना हॉस्पिटल चौराहा, हाटपुरा, बड़ा बाजार, सरकार वाड़ा, छोटा बाजार, छावनी झंडा चौक और छावनी नाका जैसे प्रमुख मार्ग शामिल रहा। जुलूस में शामिल लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे लगाए। गांधी उपवन स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर समाजजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महिला और पुरुषों ने स्मारक के आसपास झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। इस कार्यक्रम में इंदूबाला बिलरवान, नरेंद्र तंवर, महेश कुमार नरवाल, मनोहर डूलगज, जवाहरलाल गोरे, अर्जुन सिंह नरवाल, विजय, जगदीश चौहान, भवानी नरवाल, पूजा नरवाल, राहुल नरवाल और अनिल धोलपुरे सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *