पलवल में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या:पति सहित चार पर केस दर्ज, यूपी में है मृतका का मायका

पलवल में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की कथित तौर पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। होडल पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी सोमपाल के अनुसार, मथुरा (यूपी) के पाली ब्राह्मण गांव निवासी भूप सिंह सैनी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नीरज की शादी नवंबर 2021 में होडल की पांडवन कॉलोनी निवासी राहुल से हुई थी। भूप सिंह का आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज से नीरज के ससुराल वाले खुश नहीं थे और वे बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोपियों द्वारा नकदी और एक चौपहिया वाहन की मांग की जा रही थी। दहेज के लिए मारते थे- पीड़ित पिता इस मांग को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन आरोपियों ने अपनी आदतें नहीं छोड़ीं। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी – पति राहुल, सास हेमवती, जेठ बंटी और देवर ललित, नीरज को दहेज के लिए मारते-पीटते और जान से मारने की धमकी देते थे। जिसके चलते वह अपनी बेटी को अपने गांव ले आए थे। कुछ दिनों बाद नीरज का पति राहुल, सास हेमवती और ननदोई उनके गांव आए। उन्होंने भविष्य में मारपीट न करने का आश्वासन दिया और नीरज को अपने साथ वापस ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर 1 अक्टूबर को आरोपियों ने उनकी बेटी नीरज को फांसी के फंदे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर जब वे गांव पहुंचे, तो नीरज चुन्नी से फंदा लगाकर पंखे से लटकी हुई मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *