हरियाणा के हिसार में सेक्टर 15 में सैलून चलाने वाले युवक सुखदीप पर दहेज का मामला दर्ज हुआ है। आजाद नगर की रहने वाली युवती ने पंजाब के जालंधर जिले की तहसील नखोदर के रहने वाले युवक पर मारपीट करने और दहेज मांगने जैसे आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि वह गर्भवती है मगर इसके बावजूद उसे टॉर्चर किया गया। युवती ने बताया कि मेरे पिता ने पंजाब आकर मुझे ससुराल वालों के चंगुल से छुड़वाया वरना वो मुझे जान से मार देते। युवती ने इस पूरे मामले की हिसार के आजाद नगर में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की है। शुरुआती जांच में पुलिस को पति को छोड़कर परिवार के अन्य किसी सदस्य की भूमिका नहीं मिली है। वहीं युवक सुखदीप व उनके पिता सोमी ने बताया कि युवती उल्टा उनको परेशान करती थी। उनका खुद का करीब डेढ़ लाख का सामान आजाद नगर में पड़ा है। सुखदीप ने बताया कि पत्नी हर बार यही कहती थी कि तेरे जैसे 36 मिल जाएंगे। यह बात सहन नहीं होती थी। मगर फिर भी वह समझौता करके रह रहा था। जानिए पुलिस को दी शिकायत में युवती ने क्या कहा… पुलिस को शुरुआती जांच में मिले सबूत पुलिस ने जब मामले की जांच की तो शुरुआत में ससुर, सास, जेठ, ननद, ननदोई, मौसी, मामा ससुर पर लगाए आरोपों में कोई सच्चाई सामने नहीं आई। जांच के दौरान पाया कि सास ससुर शादी के दौरान 2 महीने तक शिकायतकर्ता के साथ रहे थे। जांच में पति सुखदीप के खिलाफ कुछ सबूत हैं जिनके आधार पर उसे आरोपी बनाया गयाउहै। सुखदीप पर धारा 85, 316 (2), 115 , 351 (3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।


