नाथद्वारा में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान:120 फीट रोड व कृष्ण कुंड से हुई अभियान की शुरुआत, पान-गुटखा न थूकने की अपील

गांधी जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए नाथद्वारा में आज विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका, श्रीनाथजी मंदिर मंडल व स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त मुहिम के तहत सुबह गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सफाई कार्य किया इसके बाद 120 फीट रोड व कृष्ण कुंड क्षेत्र में सफाई कार्य किया गया। अभियान के अंत में नगर की चौपाटी पर व्यापारियों व आमजन को स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जूट की थैलियों का वितरण कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया गया। पान-गुटखा न थूकने की अपील वहीं नंगे पांव मंदिर जाने वाले वैष्णवों की सुविधा के लिए मार्ग में पान-गुटखा थूकने से बचने की अपील भी की गई। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि, पालिका अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *