फाजिल्का में पहली बार रिमोट से होगा रावण दहन:विधायक-डीसी मुख्य अतिथि; पुतलों की आंखों से निकलेंगी लाइटें, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फाजिल्का जिले के एम आर सरकारी कॉलेज के खेल स्टेडियम में आज जिला लेवल दशहरा पर्व मनाया जाएगा। जहां पर तैयारियां पूरी कर ली गई है । रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार कर लिए गए हैं । दशहरा कमेटी के मुताबिक विधायक नरेंद्रपाल सवना और स्थानीय डिप्टी कमिश्नर आज के मुख्य मेहमान होंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार फाजिल्का में रिमोट के जरिए रावण दहन होगा । दशहरा कमेटी के मुखिया दीपक दावड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक डेढ़ महीने से कारीगर लगे हुए हैं । जिनके द्वारा यह रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाकर तैयार किए गए हैं। जिन्हें यहां सरकारी एम आर कॉलेज के खेल स्टेडियम में लाकर स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से दशहरे के पर्व पर मुख्य मेहमान द्वारा आग लगाकर रावण दहन किया जाता रहा है। रिमोट से जलेगा रावण इस बार रिमोट से रावण दहन होगा । उन्होंने बताया कि पहली बार है कि फाजिल्का में भी जिला स्तरीय दशहरे के पर्व पर रिमोट के जरिए रावण दहन किया जाएगा। इतना ही नहीं जहां 50 फीट ऊंचे पुतले बनाए गए हैं। वहीं इन पुतलों में पटाखे भरे गए हैं। और आंखों से भी लाइट निकलेगी। दीपक दावड़ा ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिए गए हैं। इसके लिए उनके द्वारा पहले से ही जिला सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया था। और अनुमति ली जा चुकी है । उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़ कर का इस दशहरा पर्व में पहुंचने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *