कलेक्टर ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन:नशा मुक्ति का संकल्प, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

राजनांदगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बुजुर्गों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह भी आयोजित किया गया। कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो…’ और ‘रघुपति राघव राजाराम’ का गायन हुआ। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय और प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।सेवा पखवाड़ा के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग ने गांधी सभागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया। वरिष्ठ नागरिकों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट सांसद संतोष पांडेय ने वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया, साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।जिला एवं सत्र न्यायालय के सीजीएम भूपत सिंह साहू ने वृद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के संबंध में कानूनी जानकारी दी। उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार ने विभाग द्वारा बुजुर्गों और वरिष्ठजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी, चिकित्सक, पेंशनर, नगर व वार्ड के वृद्धजनों के साथ भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के वृद्धजनों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान खूबचंद पारख, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, गौतम पारख, पार्षद शिव वर्मा, डॉ. केएल टांडेकर और डॉ. गंभीर कोटडिया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह और दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर पद्मश्री फुलबासन बाई यादव, डॉ. नरेंद्र गांधी, उत्तम जैन, जीआर देवांगन, राकेश ठाकुर, कोमल सिंह राजपूत, मिना सहित पेंशनर संघ के पदाधिकारी, भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के सदस्य और जिले के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *