सालीचौका स्टेशन पर टिकट काउंटर बंद मिला:यात्री परेशान होते रहे, ट्रेन आने पर कुछ बिना टिकट चढ़े, कुछ वापस लौटे

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को टिकट काउंटर बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने को मजबूर हुए, जबकि कुछ को वापस लौटना पड़ा। यह घटना उस समय हुई जब 11463 सोमनाथ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आने वाली थी। यात्रियों को समय पर टिकट नहीं मिल पाए, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत पुस्तिका स्टैंड पर उपलब्ध नहीं थी। बाद में स्टेशन मास्टर ने शिकायत पुस्तिका उपलब्ध कराई, जिसमें यात्रियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कीं। इस मामले में जब यात्रियों और रेलवे अधिकारियों से बात की गई, तो टिकट काउंटर पर बैठे ललित कुमार मेहरा ने स्वीकार किया कि उन्होंने काउंटर देर से खोला था, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इस घटना का कुछ यात्रियों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *